मारवाड़ी महिला एकता मंच ने सेवा भाव से मनाया मजदूर दिवस

ओपी शर्मा,
गुवाहाटी 1 मई 2026/असम.समाचार
मारवाड़ी महिला एकता मंच द्वारा आज मजदूर दिवस एवं वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर सेवा और श्रद्धा का अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंच की सदस्यों ने कालीपुर स्थित एक खटाल में पहुंचकर लगभग 60 गायों को तरबूज खिलाकर सेवा की। साथ ही वहां कार्यरत सभी मजदूरों एवं ग्वालों को नाश्ता एवं शीतल पेय वितरित कर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम के तहत मंच की अध्यक्ष सरोज मित्तल, सचिव शारदा केडिया, संरक्षक सरला काबरा एवं कोषाध्यक्ष रुपा गगड़ के नेतृत्व में चक्रेश्वर भगवान विष्णु मंदिर में दीपदान किया गया। सभी सदस्यों ने विधिवत आरती-पूजा कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर समिति की ललिता अग्रवाल, सुमित्रा सोडाणी, जानकी चांडक, अमिता अग्रवाल, मधु भटेरा, आशा सरावगी, सुशीला अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, सरिता भीमसरिया, अनु तोषनीवाल, बसु चांडक, निर्मला जांगिड़, सीमा सोनी, मंजू पाटनी, आशा जैन, सुनीता अग्रवाल, स्वाती धुत, सुमित्रा काबरा, पार्वती बिड़ला, रंजना सारड़ा, किरण मालू, इंद्रा अग्रवाल एवं वंदना बिहानी सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
मंच की प्रचार मंत्री संतोष धानुका ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था समय-समय पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाती रही है।



