Blogअसमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईपुलिस बुकप्रशासनराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

नगांव:करीब डेढ़ करोड़ रुपये लेकर परिवार सहित फरार, कई लोग हुए ठगी के शिकार ?

गुवाहाटी डेस्क,

गुवाहाटी 12 जून 2026/असम.समाचार

हैबरगांव क्षेत्र में कथित रूप से एक व्यक्ति द्वारा करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी कर परिवार सहित फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है तथा पीड़ित लोगों में चिंता व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति पिछले कई वर्षों से हैबरगांव में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। स्थानीय लोगों के बीच उसकी अच्छी पहचान थी, जिसके चलते कई लोगों ने उस पर विश्वास कर बड़ी रकम निवेश अथवा उधार के रूप में दी थी।

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि संबंधित व्यक्ति की पत्नी का एक स्थानीय चावल(धान) व्यापारी के परिवार के साथ अच्छा परिचय था। बताया जाता है कि इसी विश्वास के कारण दोनों पक्षों के बीच आर्थिक लेन-देन हुआ। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

हालांकि इस मामले में प्रभावित लोगों ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर जानकारी साझा की है। उनका कहना है कि आरोपी व्यक्ति अचानक परिवार सहित क्षेत्र छोड़कर चला गया, जिसके बाद लोगों को ठगी का एहसास हुआ।

सूत्रों का कहना है कि कई अन्य लोगों की रकम भी इस मामले में फंसी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष जल्द ही पुलिस का दरवाजा खटखटा सकता है। यदि शिकायत दर्ज होती है तो पूरे प्रकरण का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल आरोपी व्यक्ति और उसके परिवार का कोई पता नहीं चल पाया है तथा स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी तथा संबंधित व्यक्ति का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!