असमसाहित्य जगत

धुबड़ी में डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी पर भव्य समारोह

राजा शर्मा

धुबड़ी, 8 सितम्बर 2025/असम.समाचार

स्वर सम्राट भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी के अवसर पर धुबड़ी में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। धुबड़ी जिला प्रशासन और सांस्कृतिक परिक्रमा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला पुस्तकालय प्रेक्षागृह में दिनभर चले कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे जिला आयुक्त दिवाकर नाथ ने डॉ. हजारिका की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारीगण एवं धुबड़ी प्रेस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

जिला के विभिन्न कार्यालयों में भी इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुस्तकालय प्रेक्षागृह में डॉ. हजारिका के गीतों की सामूहिक प्रस्तुति, रचना प्रतियोगिता और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

भूपेंद्र संगीत प्रतियोगिता
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भूपेंद्र संगीत प्रतियोगिता रही, जो तीन श्रेणियों में आयोजित की गई

1. कक्षा 1 से 10 तक

2. कक्षा 11 से स्नातकोत्तर तक

3. खुली श्रेणी (सभी आयु वर्ग के लिए)

इसके अलावा, धुबड़ी प्रेस क्लब और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के कार्यालय में भी दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वर सम्राट को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!