असमप्रशासनलेटेस्ट खबरें

तामुलपुर दौरे को लेकर विधानसभा की लोक लेखा समिति की तैयारी बैठक सम्पन्न

विकास शर्मा

तामुलपुर, 4 दिसंबर 2025/असम.समाचार

असम विधानसभा की लोक लेखा समिति के प्रस्तावित तामुलपुर दौरे को लेकर आज जिला उपायुक्त कार्यालय, तमुलपुर के सभागार में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपायुक्त पंकज चक्रवर्ती, एसीएस ने की।

लोक लेखा समिति की टीम 5 दिसंबर को बक्सा जिले का निरीक्षण करेगी और 6 दिसंबर को तामुलपुर पहुंचेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समिति के सदस्यों द्वारा 6 दिसंबर की सुबह तमुलपुर उप-डिविजनल सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संसाधन, सिंचाई, कृषि सहित कुल 10 विभागों के क्षेत्रीय कार्यों की समीक्षा स्थल पर ही की जाएगी।

क्षेत्रीय निरीक्षण के उपरांत समिति की एक समीक्षा बैठक सु्कलाई में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित की जाएगी। उपायुक्त श्री चक्रवर्ती ने सभी अधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की।

डीसी ने 10 दिसंबर को शहीद दिवस तथा 12 दिसंबर को निर्धारित ओरुनोदोई योजना की बैठक के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की भी हिदायत दी।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जिला प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित थे। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी, बिजॉय बेज़बरूआ द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!