असमलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर एवं लियो क्लब ऑफ गुवाहाटी एलिट द्वारा ‘आगाज़ 2.0’ सांस्कृतिक संध्या सम्पन्न

विकास शर्मा

गुवाहाटी, 8 दिसंबर 2025/असम.समाचार

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर एवं लियो क्लब ऑफ गुवाहाटी एलिट द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक संध्या “आगाज़ 2.0” आईटीए कल्चरल कॉम्प्लेक्स में शानदार ढंग से सम्पन्न हुई। विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस जिला 322 जी के जिलापाल लायन पंकज पोद्दार उपस्थित रहे। इसके अलावा वीडीजी लायन श्याम सुंदर हरलालका, वीडीजी लायन एम. पी. अग्रवाल, वीडीजी लायन एल. एन. अग्रवाल तथा लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मोयी भट्टाचार्जी भी विशिष्ट रूप से शामिल हुए।

“मंच वही, उड़ान नई” थीम पर आधारित इस समारोह में कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिला आयुक्त सुमित सत्तावन बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ी।

राजस्थान के जोधपुर से आई सुप्रसिद्ध कवयित्री रुचिका लोहिया ने अपनी कविताओं और शेर-ओ-शायरी से दर्शकों को प्रभावित किया। वहीं गुड़गांव से आए प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन रजत चौहान ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों से सभा को ठहाकों से गूंजा दिया।

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने बताया कि आयोजन की सफलता में क्लब अध्यक्ष लायन प्रकाश काबरा और लियो क्लब अध्यक्ष सुभाष शर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक राजस्थान लाइम उद्योग, सह-प्रायोजक एल गोपाल ज्वेलर्स एवं नॉनस्टॉप स्नैक्स सहित सभी सहयोगियों को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!