असमधर्म और आस्थालेटेस्ट खबरेंसामाजिक

बाल दिवस पर नगांव राजस्थानी युवक संघ का अनोखा सद्भाव: वेद विद्यार्थी हुए लाभान्वित

डिंपल शर्मा

नगांव 15 नवंबर 2025/असम.समाचार

नगांव राजस्थानी युवक संघ के कार्यकर्ताओं ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान की शाखा मृत्युंजय वेद विद्यापीठ के गुरुजन एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर स्नेहपूर्ण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम नगांव स्थित महामृत्युंजय मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ।

संघ के सदस्यों ने विद्यार्थियों को खाद्य सामग्री, पेन, पेंसिल तथा अन्य उपयोगी अध्ययन सामग्रियाँ भेंटस्वरूप प्रदान कीं।

अवसर को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष झूमरमल दूगड़ और सचिव अजीत कोठारी ने कहा“वेद शिक्षा भारतीय संस्कृति की मूल धारा है। गुरुकुलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ समय बिताना और उन्हें सहयोग प्रदान करना समाज के प्रति हमारा कर्तव्य है। बाल दिवस का वास्तविक उद्देश्य भी सेवा, सहयोग और संस्कारों का प्रसार है।”

उन्होंने आगे कहा कि नगांव राजस्थानी युवक संघ समाजोत्थान, शिक्षा प्रोत्साहन और युवा जागरूकता के कार्यों के प्रति सदैव सक्रिय रहेगा।“बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखना ही हमारे प्रयासों की सबसे बड़ी सफलता है।”

कार्यक्रम में संघ के अनेक पदाधिकारी और युवा सदस्य उपस्थित रहे। समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने महामृत्युंजय मंदिर में बाबा भोलेनाथ के समक्ष आशीर्वाद ग्रहण किया और समाजसेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाने का दृढ़ निश्चय किया।

यह जानकारी संघ के सांस्कृतिक सचिव महेश भजनका ने दी।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!