असमथर्ड आईप्रशासनलेटेस्ट खबरेंशिक्षास्वास्थ्य

ठंड के प्रकोप को देखते हुए नगांव में स्कूलों के समय में बदलाव,

“स्कूलों की मनमानी से नाराज़ अभिभावक, समय उल्लंघन पर दी शिकायत”

विकास शर्मा

नगांव, 10 जनवरी 2026/असम.समाचार

नगांव जिले में जारी भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनज़र सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के समय में संशोधन किया है। जिला उपायुक्त देवाशीष शर्मा, आईएएस की अनुशंसा पर यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक-सह जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मृदुल कुमार नाथ, एईएस-11 द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 3 जनवरी 2026 से नगांव जिले के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी, प्रांतीयकृत एवं निजी विद्यालयों के लिए संशोधित समय इस प्रकार रहेगा।

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय: प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक,माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय: प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आदेश में सभी प्रधानाध्यापकों एवं संस्था प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे संशोधित समय-सारणी का सख्ती से पालन करें, जब तक कि अगला आदेश जारी न हो।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध जिला उपायुक्त द्वारा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। बताया गया है कि इस संबंध में कई अभिभावकों ने जिला प्रशासन से शिकायत भी दर्ज कराई है।

उक्त आदेश की प्रतिलिपि स्कूल शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा असम, माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, जिला उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक नगांव सहित संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ भेजी गई है।

फ़ोटो-थर्ड पार्टी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!