असमएक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीतीसरी आंखधर्म और आस्थाराष्ट्रीय
कामाख्या – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने की शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना

डिंपल शर्मा
गुवाहाटी 4 अक्टूबर 2025/असम.समाचार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर का दर्शन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर पहुंचे और माँ कामाख्या के श्रीचरणों में विशेष पूजा-अर्चना की।
उनकी इस यात्रा के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।
उल्लेखनीय है कि कामाख्या मंदिर देश के प्रमुख शक्ति पीठों में से एक है, जहां वर्षभर देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।



