मारवाड़ी महिला सम्मेलन गुवाहाटी शाखा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संस्कार शाला शुरू करने का निर्णय

विकास शर्मा,
गुवाहाटी 14 अप्रैल 2026/असम.समाचार
अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा गुवाहाटी की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। बैठक की शुरुआत गुरु वंदना के साथ की गई, जिसके बाद शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
बैठक में कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा वार्षिक प्रतिवेदन भी पढ़कर सुनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसंत सुराणा का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।
अपने संबोधन में श्री सुराणा ने सदस्यों को ‘संस्कार शाला’ की विस्तृत जानकारी दी और महिला शाखा गुवाहाटी से इसके संचालन की पहल करने का आग्रह किया। इस प्रस्ताव को उपस्थित सभी सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए शीघ्र ही कक्षाएं प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।
बैठक में प्रांतीय संयोजक प्रकाश बरडिया की उपस्थिति भी रही। इसके अलावा सलाहकार इंद्रा जिंदल, कोषाध्यक्ष शांति कुंडलियां, उपाध्यक्ष रश्मि जैन, रेखा गोयल तथा कार्यकारिणी सदस्य संतोष धानुका, निकिता सांखला, बीना चौरडिया, ज्योति शर्मा, राजश्री कुचेरिया, सिया शर्मा, ममता शर्मा, मधु हरलालका, प्रेमलता सिंघानिया, मधु लूणिया एवं कविता जोगड़ की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।
बैठक का समापन संगठन की आगामी गतिविधियों एवं सामाजिक योजनाओं पर विचार-विमर्श के साथ हुआ।



