असम
“जुबिन दा के लिए जागेगा असम, रातभर खुला रहेगा स्टेडियम”

विकास शर्मा
गुवाहाटी 21 सितंबर 2025/असम.समाचार
असम के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग को अंतिम बार देखने की लोगों की भावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने विशेष व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी कि भोगेश्वर बरुआ स्टेडियम आज रात भर आम जनता के लिए खुला रहेगा, ताकि लोग अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि कल भी जुबिन गर्ग के पार्थिव शरीर को सरुसजई में रखा जाएगा, जहां उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।
जुबिन गर्ग के निधन से पूरे असम में शोक की लहर दौड़ गई है। लाखों प्रशंसक अपने चहेते गायक को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ रहे हैं।




