असमथर्ड आईराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

कानून-व्यवस्था के लिए पश्चिम कार्बी आंगलोंग में सेना तैनात

विकास शर्मा

खेरोनी 25 दिसंबर 2025/असम.समाचार(पश्चिम कार्बी आंगलोंग),

पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में बिगड़े हालात के मद्देनज़र नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर भारतीय सेना को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है। इसके तहत जिले के संवेदनशील एवं प्रभावित क्षेत्रों में सेना की टुकड़ियों (आर्मी कॉलम) की तैनाती की गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पीजीआर/वीजीआर भूमि निष्कासन को लेकर उत्पन्न तनाव और हालिया हिंसक घटनाओं के बाद स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। सेना की तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है तथा स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सेना नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए तैनात की गई है और पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स तथा अर्धसैनिक बलों के साथ समन्वय बनाकर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का कार्य कर रही है। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!