अपराध

बोकाखात पुलिस कैंप पर ग्रेनेड हमला, तीन जवान घायल —गोलाघाट जिले के एसपी राजेन सिंह की प्रतिक्रिया

बोकाखात /काजीरंगा(असम.समाचार)

विकास शर्मा

असम के बोकाखात के पानबाड़ी इलाके में मंगलवार रात एक पुलिस कैंप पर ग्रेनेड जैसा धमाका हुआ, जिसमें तीन असम पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस संबंध में गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक राजेन सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है।

एसपी राजेन सिंह ने बताया,

“आज रात करीब 8:30 बजे पानबाड़ी में पुलिस की एक टुकड़ी (11वीं बटालियन, असम पुलिस) तैनात थी। वहां कोई सीआरपीएफ कैंप नहीं है। धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और मौके से ग्रेनेड के टुकड़े बरामद हुए हैं। फिलहाल हम हमले का कोण स्पष्ट नहीं कर पाए हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “बीते एक साल में हमने गैंडों के शिकार के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। अब तक 50 से अधिक शिकारी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और 11 से अधिक हथियार जब्त किए गए हैं। संभव है कि इस हमले के पीछे इन्हीं तत्वों का हाथ हो। कुछ संदिग्ध लोगों पर हमारी नजर है, और जल्द ही हम मामले की तह तक पहुंचेंगे।”

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!