उत्तर गुवाहाटी में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की नई शाखा का गठन,
नई कार्यकारिणी की घोषणा, संगठन में नई ऊर्जा का संचार -शीतल सोमानी,सर्वसम्मति से श्रीमती इंदु पारीक को अध्यक्ष, नीलम भजनका को सचिव तथा पिंकी बेगानी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

विकास शर्मा
गुवाहाटी, 22 नवंबर 2025/असम.समाचार
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, असम प्रांत के तत्वावधान में उत्तर गुवाहाटी शाखा का पुनर्गठन किया गया। सोमवार को आयोजित विशेष बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष शीतल सोमानी, प्रांतीय जनसंपर्क प्रमुख रितु अग्रवाल तथा शिवसागर शाखा की सचिव दीपिका सहल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन और प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद नवगठित उत्तर गुवाहाटी शाखा की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। सर्वसम्मति से श्रीमती इंदु पारीक को अध्यक्ष, नीलम भजनका को सचिव तथा पिंकी बेगानी को कोषाध्यक्ष चुना गया। कुल 15 सदस्यों के साथ नई शाखा का गठन पूर्ण हुआ।
प्रांतीय अध्यक्ष शीतल सोमानी ने नयी टीम को वैज प्रदान कर एवं फूलों का गमछा पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने सम्मेलन के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए नई टीम से संगठन को नई दिशा और गति देने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी ने वीडियो कॉल के माध्यम से नवनियुक्त टीम को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
अध्यक्ष शीतल सोमानी ने विश्वास व्यक्त किया कि “नई कार्यकारिणी संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगी और सम्मेलन के उद्देश्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।”



