असमसामाजिक

लायंस क्लब ऑफ बरपेटा रोड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न

सोनल शर्मा

बरपेटा रोड 17 सितंबर 2025/असम.समाचार

रॉयल हेरिटेज हॉल में लायंस क्लब ऑफ बरपेटा रोड का भव्य इंस्टॉलेशन एवं इंडक्शन समारोह बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

समारोह के प्रारंभ में क्लब के अध्यक्ष लायन राजीव माहेश्वरी को मंचासीन कराया गया। विशेष अतिथि के रूप में गुवाहाटी से पधारे लायन रिषभ लोढ़ा तथा लायन अजय पोद्दार ,तथा लायन राकेश घोष को भी मंच पर स्थान दिया गया। तत्पश्चात् समाज के गणमान्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं जातियगीत के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।

समारोह के प्रथम चरण में ऋषभ लोढ़ा द्वारा प्रेरणादायी सत्र आयोजित किया गया तथा राकेश घोष द्वारा रोचक खेल का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दूसरे चरण में पूर्व अध्यक्ष लायन राजीव माहेश्वरी, सचिव लायन कुसुम मोर एवं कोषाध्यक्ष लायन दिलीप धिरासरिया को पुनः नये पीएसटी दल के रूप में शपथ ग्रहण करवाई गई। साथ ही नव-निर्वाचित सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन लायन ऋतु माहेश्वरी एवं लायन रोहन केडिया ने प्रभावशाली ढंग से किया। सचिव लायन कुसुम मोर ने पूरे वर्ष के कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के लिए स्वादिष्ट जलपान एवं रात्रि भोज की आकर्षक व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।

अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!