मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा ने सेवा कार्यों के साथ मनाया स्थापना दिवस

सोनल शर्मा
गुवाहाटी 26 दिसंबर 2025/असम.समाचार
मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर समाजसेवी गतिविधियों का आयोजन करते हुए एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही महिला को घर में उपयोग होने वाले विभिन्न आवश्यक सामान भी सम्मान स्वरूप प्रदान किए गए।
यह कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संयोजिका अग्रवाल सहित उपस्थित सदस्यों ने इस सेवा कार्य को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर शाखा की सलाहकार सरला काबरा, इंदिरा जिंदल, मंत्री मंजू भंसाली, कोषाध्यक्ष शान्ति कुंडलिया, उपाध्यक्ष रेखा गोयल, ज्योति शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य सिया शर्मा, मीनू दूधोडिया, संतोष धानुका एवं कविता जोगड़ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की जानकारी शाखा की जनसंपर्क अधिकारी विद्या कुंडलिया द्वारा दी गई।


