Blogअसमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईमौसमराष्ट्रीयशिक्षासामाजिक

बाढ़ पीड़ितों के दर्द पर ‘अपनी चौपाल’ का मरहम: AASU को सौंपी 61 कार्टून राहत सामग्री, शहीद भवन से पहुँचेगी ज़रूरतमंदों तक

ओपी शर्मा,

गुवाहाटी 31 जुलाई 2026/असम.समाचार

असम में बाढ़ से उपजे भीषण संकट के बीच प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सामाजिक संस्था ‘अपनी चौपाल’ आगे आई है। संस्था ने गुरुवार (30 जुलाई) को स्थानीय उजान बाजार स्थित ऐतिहासिक शहीद भवन में ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) को दैनिक उपयोग की आवश्यक राहत सामग्री से भरे 61 कार्टन सौंपे। संस्था को पूर्ण विश्वास है कि AASU के निष्ठावान स्वयंसेवकों के विशाल नेटवर्क के ज़रिए यह सहायता सीधे और पारदर्शी तरीक़े से असली ज़रूरतमंदों तक पहुँचेगी।

राहत सामग्री में क्या-क्या है शामिल?

​बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों और दैनिक जीवन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राहत किट तैयार की गई है। इसमें शामिल हैं:

  • स्वास्थ्य एवं स्वच्छता: फिनाइल, ब्लीचिंग पाउडर और ब्लीचिंग बोतलें।
  • खाद्य सामग्री: बेबी फूड, बिस्किट और मिल्क पाउच।
  • सुरक्षा एवं अन्य ज़रूरते: मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती, माचिस और कपड़े।

“आपदा में सामूहिक सहयोग ही सबसे बड़ी शक्ति”

​इस मौके पर अपनी चौपाल के सलाहकार अशोक थर्ड ने कहा:

“प्राकृतिक आपदाओं के समय समाज का एक जुट होना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमारी संस्था मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में पीछे नहीं हटेगी।”

 

​वहीं, संस्था के कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने दिन-रात राहत अभियानों में डटे AASU कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की।

AASU ने जताया आभार

​AASU के स्थानीय पदाधिकारी कमल सैकिया, कमल महंत और प्रांजल डेका ने संस्था का धन्यवाद करते हुए आश्वस्त किया कि इन 61 कार्टन सामग्रियों को बिना किसी देरी के सीधे बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुँचाया जाएगा।

​कार्यक्रम के अंत में अपनी चौपाल के जनसंपर्क अधिकारी रतन खाखोलिया ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा समाज के अन्य वर्गों से भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!