अपराधअसमअसम.समाचार(स्पेशल)गुवाहाटी

गुवाहाटी में एसीएस अधिकारी नूपुर बोरा गिरफ्तार, करोड़ों की अवैध संपत्ति बरामद

ओपी शर्मा

गुवाहाटी, 16 सितम्बर 2025/असम.समाचार

असम मुख्यमंत्री सतर्कता सेल ने सोमवार को असम सिविल सेवा (एसीएस) की अधिकारी नूपुर बोराह को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री विशेष सतर्कता सेल की बड़ी टीम ने गुवाहाटी स्थित नूपुर बोराह के आवास पर छापेमारी कर 92 लाख रुपये नकद तथा लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे-जड़े सोने के आभूषण बरामद किए। छापे से पहले बीते छह माह से उन पर गोपनीय जांच की जा रही थी।

जांच में पाया गया है कि नूपुर बोराह की संपत्ति उनकी वैध आय से करीब 416 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद सतर्कता विभाग ने गुवाहाटी के गोटानगर स्थित उनके अपार्टमेंट सहित दो आवासों पर छापेमारी की। छापे में पंजीकृत दस्तावेज भी मिले हैं, जिनसे खुलासा हुआ कि आरोपी अधिकारी के नाम पर दो भूखंड और तीन फ्लैट गुवाहाटी में हैं।

बरामद आभूषणों में भारी मात्रा में हीरे-जड़े सोने के गहने शामिल हैं। वर्तमान में नूपुर बोराह मुख्यमंत्री सतर्कता सेल की हिरासत में हैं, जहां से उन्हें विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। विभाग उनकी तीन दिन की रिमांड की मांग करेगा।

डॉ. रोजी कलिता, विशेष पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सतर्कता सेल, गुवाहाटी, असम ने बताया कि हम अभी आगे की जांच कर रहे हैं और इससे ज्यादा मामले में भी कुछ नहीं कर सकते।

Advertisement

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!