असमएक्सक्लूसिव खबरेंतीसरी आंखदुर्घटना

पश्चिम कार्बी आंगलोंग में भीषण सड़क हादसा 3 की मौत, कई घायल, छह माह की बच्ची सुरक्षित

मुकेश चौहान

डिफू, 7 अक्टूबर 2025/असम.समाचार

असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के उलुकुंची क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब करीब 38 लोग सवार बोलेरो मैक्स पिकअप मिनी ट्रक तेज मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया।

Advertisement

मृतकों में भरत कुमार बेय, कासांग तेरोनपी और काती किलिंगपी शामिल हैं, जो सभी कनरोंग बेय गांव (जिरिकिंदेंग) के निवासी थे। हादसे में छह माह की बच्ची चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई, जबकि उसकी मां गंभीर हालत में डिफू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है।

सूत्रों के अनुसार, सभी लोग एक पारिवारिक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए जिरिकिंदेंग से उलुकुंची जा रहे थे। यात्रा के दौरान वाहन चालक ने तेज मोड़ पर अचानक ब्रेक लगाया, जिससे वाहन पलट गया और सवार लोग उछलकर बाहर गिर गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों के सिर, चेहरे और रीढ़ की हड्डियों में गंभीर चोटें आई हैं।

एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज डिफू में चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक के शराब के नशे में होने का आरोप परिजनों ने लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!