Blogअपराधअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीथर्ड आईपुलिस बुकप्रशासनमुद्दा गरम हैलेटेस्ट खबरेंहादसा

शिवसागर पुलिस मुठभेड़ में होटल बिलास इन गोलीकांड का मुख्य आरोपी ढेर

गुवाहाटी से शिवसागर ले जाते समय पुलिस मुठभेड़ में घनकांत गोगोई की मौत, एक पुलिस अधिकारी घायल

केशव पारीक,

शिवसागर 4 नवंबर 2026/असम.समाचार

शिवसागर जिले में बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में गुवाहाटी के होटल बिलास इन गोलीकांड के मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गोगोई को गुवाहाटी से शिवसागर लाया जा रहा था। इसी दौरान तड़के करीब 3:10 बजे फुलपनिचिगा इलाके में रोंगमोन ढाबा के पास यह घटना हुई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पुलिस का दावा है कि गोगोई ने पुलिस टीम पर हमला किया और हिरासत से भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे शिवसागर के जॉयसागर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना में शिवसागर पुलिस के टाउन सब-इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा भी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, घनकांत गोगोई को शिवसागर सदर थाने में दर्ज केस संख्या 108/2024 के सिलसिले में गुवाहाटी से लाया जा रहा था। वह गुवाहाटी के होटल बिलास इन में हुई गोलीबारी की घटना का मुख्य आरोपी था।

पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!