Blogअपराधअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंहादसा

गुवाहाटी में होटल के अंदर अंधाधुंध गोलीबारी, दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत, दो घायल

जीएस रोड स्थित होटल बिलास इन में सनसनीखेज वारदात; करीब सात राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप,

विकास शर्मा,ओपी शर्मा

गुवाहाटी, 26 अक्टूबर 2026/असम.समाचार

असम की राजधानी गुवाहाटी के व्यस्त जीएस रोड स्थित होटल बिलास इन में गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। होटल के अंदर हुई इस वारदात में छह लोगों को निशाना बनाकर करीब सात राउंड गोलियां चलाए जाने की प्रारंभिक जानकारी है। घटना में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने होटल के अंदर छह लोगों को निशाना बनाया। हालांकि, हमले के पीछे का मकसद क्या था और वारदात को अंजाम देने वाले कौन थे, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है।

पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। मृतकों और घायल लोगों की पहचान तथा गोलीबारी की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

फिलहाल, पुलिस जांच जारी है। इस सनसनीखेज वारदात से जुड़े अन्य विवरण सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!