दशलक्षण पर्व के व्रत पूर्ण होने पर तपस्वी दंपति का अभिनंदन

डिंपल शर्मा,
गुवाहाटी 29 सितंबर 2026/असम.समाचार
श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा, गुवाहाटी शाखा की ओर से दशलक्षण पर्व के व्रत पूर्ण करने वाले तपस्वी दंपति सुधीर सेठी एवं श्रीमती सिम्पल सेठी का उनके निवास स्थान पर पहुंचकर अभिनंदन किया गया।
पूज्य 108 श्री पुण्यसागर महाराज के सान्निध्य में दोनों के व्रत निर्विघ्न संपन्न होने तथा गुवाहाटी आगमन के उपलक्ष्य में महासभा की ओर से उन्हें मोमेंटो एवं उपहार भेंट कर तपस्या की अनुमोदना की गई।
इस अवसर पर संगीता कासलीवाल एवं रिचा गोधा ने तपस्वी दंपति का तिलक एवं माला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिखा छाबड़ा सहित महासभा की अन्य सदस्यों ने दोनों को तपोभिनंदन पत्र भेंट किया।
गुवाहाटी शाखा अध्यक्ष रश्मि जैन ने तपस्वी दंपति के तप, त्याग एवं धार्मिक साधना की हृदय से अनुमोदना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं उज्ज्वल आध्यात्मिक जीवन की मंगलकामना की।
महासभा की ओर से कहा गया कि तप एवं धर्म साधना के प्रति दंपति का समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायी है। उनकी साधना से समाज में धर्म के प्रति आस्था, श्रद्धा और समर्पण की भावना को और अधिक मजबूती मिलती है।



