नगांव:भाजपा की सभा में उपचुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सईकिया, विधायक रूपक शर्मा हुए शामिल

डिंपल शर्मा,
नगांव, 29 सितंबर 2026/असम.समाचार
नगांव लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा हैबरगांव मंडल की ओर से सोमवार को खुटीखटीया स्थित श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा भवन में महत्वपूर्ण सभा आयोजित की गई। सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सईकिया, नगांव के विधायक रूपक शर्मा उपस्थित रहे।
सभा में आगामी लोकसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी की चुनावी तैयारियों, संगठन की भूमिका तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं एवं समाज तथा व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों से चुनाव में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि चुनाव में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
सभा में बड़ी संख्या में समाज एवं व्यापारी बंधुओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आगामी उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।



