Blogअसमएक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीथर्ड आईधर्म और आस्थालेटेस्ट खबरेंसामाजिक

पार्वती नाथ कांवड़ संघ की कांवड़ यात्रा का शुभारंभ, 90 शिवभक्त देवघर के लिए निकले

डिंपल शर्मा,

गुवाहाटी, 2 अगस्त 2026/असम.समाचार

बोलबम के गगनभेदी नारों और भक्तिमय वातावरण के बीच पार्वती नाथ कांवड़ संघ के बैनर तले 90 कांवड़ियों का जत्था रविवार को ब्रह्मपुत्र मेल से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। रेलवे स्टेशन परिसर भगवा रंग में रंगे शिवभक्तों से पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

पार्वती नाथ कांवड़ संघ की ओर से अनिता आलमपुरिया ने बताया कि कांवड़ियों का जत्था 3 अगस्त को सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल यात्रा प्रारंभ करेगा और 9 अगस्त को बाबाधाम देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगा।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान पंडित राजतिलक मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रत्येक पड़ाव पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही शिवभक्तों द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, जिससे पूरी यात्रा भक्तिमय माहौल में संपन्न होगी।

संघ के अध्यक्ष पवन आलमपुरिया ने बताया कि कांवड़ियों के ठहरने, भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था पार्वती नाथ कांवड़ संघ द्वारा की गई है, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने “बोल बम” के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना की। उत्साह से लबरेज कांवड़िए पूरी श्रद्धा और उमंग के साथ यात्रा पर निकले।

इस धार्मिक यात्रा के सफल आयोजन में अनिता आलमपुरिया, भरत प्रसाद चौरेसिया, देवाशीष दास गुप्ता, प्राण कृष्ण बनिक तथा सुबुद नंदी का विशेष सहयोग रहा। कांवड़ियों के इस जत्थे में नगांव, गुवाहाटी, आमबगान, सोनाईबाली, तेजपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के शिवभक्त शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!