Blogअसमगुवाहाटीराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिकस्वास्थ्य

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की कार्यकारिणी सभा संपन्न, ‘तेजस्विता’ अधिवेशन की तैयारियाँ अंतिम चरण में

डायरेक्टरी का भव्य विमोचन; रश्मि जैन को दिगंबर महासभा महिला अध्यक्ष बनने पर किया गया सम्मानित

डिंपल शर्मा,

गुवाहाटी 22 जुलाई 2026/असम.समाचार

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा के आतिथ्य में आगामी 8 एवं 9 अगस्त को आयोजित होने वाले दो दिवसीय “तेजस्विता महिला अधिवेशन” की तैयारियाँ अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। इसी सिलसिले में शाखा की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवेशन के विभिन्न सत्रों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

​शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में सभी सदस्याएँ इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य बनाने के लिए उत्साहपूर्वक जुटी हुई हैं। कार्यकारिणी सभा में उपस्थित सभी सदस्याओं के चेहरे पर अधिवेशन को सफल बनाने का उमंग और जोश स्पष्ट दिखाई दे रहा था।

​टीम भावना से ऐतिहासिक बनेगा अधिवेशन

​स्वागत अध्यक्ष सरोज मित्तल एवं स्वागत मंत्री सरला कावरा ने सभी सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सबकी एकजुटता और प्रयास से यह अधिवेशन सफलता की नई मिसाल कायम करेगा। सभा में शाखा मंत्री मंजू भंसाली एवं कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यकारिणी में उपस्थित सभी सदस्याओं ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

​600 सदस्यों की डायरेक्टरी का विमोचन

​इस विशेष अवसर पर शाखा की 600 सदस्यों की डायरेक्टरी का भव्य विमोचन किया गया। इस डायरेक्टरी का संकलन लिजी कुंडलिया द्वारा किया गया है, जिसके लिए उन्हें पूरी टीम द्वारा विशेष बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

​रश्मि जैन का विशेष सम्मान

​कार्यक्रम के दौरान शाखा की उपाध्यक्ष रश्मि जैन को ‘दिगंबर महासभा महिला’ की अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई दी गई और शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

​सभा के अंत में शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समर्पित टीम भावना और आपसी सहयोग के बल पर ‘तेजस्विता अधिवेशन’ निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक एवं स्मरणीय आयोजन सिद्ध होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!