Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईधर्म और आस्थानार्थ-ईस्टपुलिस बुकप्रशासनराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

नगांव में वायरल वीडियो से मची सनसनी, कथित समाजसेवी पर उठे सवाल

ओपी शर्मा,

गुवाहाटी 18 मई 2026/असम.समाचार

शहर में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच चर्चा और सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है। वीडियो देखने वाले प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बताया जा रहा है कि यह वीडियो अपने आप को समाजसेवी बताने वाले एक तथाकथित समाजसेवी का है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि धर्म और समाज सेवा के नाम पर दिखावा करने वाले ऐसे व्यक्तियों की सच्चाई अब सामने आ रही है।

कई लोगों ने मामले की सच्चाई सामने आने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष रूप से जानकारी सार्वजनिक होने की बात कही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समाज सेवा और धार्मिक कार्यों के नाम पर समाज में विश्वास कायम करना जरूरी है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो इससे संस्था और समाज दोनों की छवि धूमिल होती है।

हालांकि, वीडियो की सत्यता और पूरे मामले को लेकर अब तक आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, यह वीडियो शहर में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

 

डिस्क्लेमर:-

“यह समाचार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्थानीय चर्चाओं के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें किए गए किसी भी दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि संबंधित किसी भी स्रोत द्वारा नहीं की गई है। यह प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से है और किसी प्रकार के आरोप या निष्कर्ष का दावा नहीं करता।”

(असम.समाचार)

जारी…

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!