Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीथर्ड आईधर्म और आस्थाराजस्थानराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिकसाहित्य

गुवाहाटी:मदर्स डे पर मातृत्व सम्मान और पारिवारिक एकता का संदेश

विकास शर्मा,

गुवाहाटी, 11 मई 2026/असम.समाचार

माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन (अंतर्गत : माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आसाम माहेश्वरी भवन में मदर्स डे सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम भावनाओं, उत्साह और पारिवारिक सहभागिता से ओत-प्रोत रहा। समाज के परिवारों, माताओं, युवाओं एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम संयोजक शोभा लढ़ा, संगीता पेड़ीवाल, नगेंद्र भट्टड़ एवं मुकेश राठी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आकर्षक सजावट, पारिवारिक प्रस्तुतियां तथा ऑनलाइन वीडियो प्रतियोगिता की प्रोजेक्टर प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।

कार्यक्रम में मां-बच्चों की संयुक्त रैंप वॉक, ऑनलाइन वीडियो प्रतियोगिता, तंबोला एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। भावनात्मक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को प्रेम, सम्मान और अपनत्व से भर दिया।

इस अवसर पर सभी माताओं का युवा सदस्यों द्वारा सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी के अध्यक्ष सीताराम बिहानी, सचिव सुरेंद्र लाहोटी, आसाम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवान दास दमानी, पूर्वांचल उपाध्यक्ष महावीर चांडक, नारायण गट्टानी एवं देबेश मूंधड़ा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

पूर्वोत्तर माहेश्वरी महिला समिति की सचिव तृप्ति बिहानी, संरक्षक सरला काबरा एवं राष्ट्र कार्यसमिति सदस्य सीता झंवर सहित समाज की महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना की।

माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष वंदना बिहानी, सचिव निगम तापड़िया, कोषाध्यक्ष सीमा सोनी तथा माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष इंजीनियर नरेन माहेश्वरी, सचिव रौनक लड्ढा एवं कोषाध्यक्ष आकाश कल्याणी ने आयोजन को मातृत्व सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने वाला बताया।

प्रतियोगिता में 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रैंप वॉक प्रतियोगिता में नेहा भट्टड़-लेहक भट्टड़ प्रथम, काव्या मूंधड़ा-अंशिका-अनिशा द्वितीय तथा हेमलता मूंधड़ा-काव्या मूंधड़ा तृतीय रहे। सांत्वना पुरस्कार बबीता काबरा-नेहा काबरा, नमिता पेड़ीवाल-अक्षत पेड़ीवाल एवं खुशबू भट्टड़-पार्थ भट्टड़ को प्रदान किए गए।

विशेष पुरस्कार शोभना लढ़ा, सरस्वती देवी काबरा, रिमझिम सोमानी, ह्रेहान सोमानी, कार्तिक सोमानी एवं काव्या सोमानी को दिए गए। प्रतियोगिता की निर्णायक बीना जैन एवं शिल्पा पाटनी रहीं।

ऑनलाइन वीडियो प्रतियोगिता में प्रयुषी राठी प्रथम, देवेश काबरा द्वितीय एवं साक्षी लढ़ा गांधी तृतीय रहे। दर्शित बियानी एवं अंकिता करवा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता की निर्णायक कानपुर की राधिका मूंधड़ा एवं भाग्यश्री लढ़ा रहीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला समिति एवं युवा संगठन को सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग मिला। समापन भावनात्मक एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!