अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन,उत्तर गुवाहाटी शाखा का सराहनीय प्रयास, बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

डिंपल शर्मा,
गुवाहाटी 8 अप्रैल 2026/असम.समाचार
स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है और इसके लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार तथा मानसिक शांति का ध्यान रखना आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, उत्तर गुवाहाटी शाखा द्वारा मंगलवार 7 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा सदन, सराभट्टी में प्रातः 11:30 बजे एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्रीमती इन्दु पारीक ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम, स्वच्छता और संतुलित आहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बच्चों को अच्छी आदतें अपनाने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों के बीच स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न चार्ट भी वितरित किए गए, जिन्हें वे घर ले जाकर अपने माता-पिता और पड़ोसियों को भी दिखा सकें।
कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती पूनम पारीक रहीं। इस अवसर पर श्रीमती गरिमा व्यास, श्रीमती कमला पारीक, श्रीमती किरण साबू तथा श्रीमती माया पारीक भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे उल्टी, लूज़ मोशन, अपच एवं विसूचिका से संबंधित दवाइयों का भी वितरण किया गया। साथ ही कार्यक्रम को उत्सव का स्वरूप देते हुए बच्चों के बीच मिठाई के डिब्बे भी बांटे गए।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने स्वास्थ्य के महत्व को समझते हुए इसे अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। अंत में सह सचिव श्रीमती रंजना पारीक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



