असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीतीसरी आंखथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

मणिपुरी बस्ती के हनुमान मंदिर में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

रजनी शर्मा,

गुवाहाटी 4 अप्रैल 2026/असम.समाचार

मणिपुरी बस्ती स्थित हनुमान मंदिर में चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव (हनुमान जयंती) का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित हनुमान उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

उत्सव के दौरान मंदिर परिसर “जय गणपति बाबा मोरिया” और “मंगलमूर्ति मोरिया” के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। भजन-कीर्तन कार्यक्रम उत्सव का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें भक्तगण भक्ति गीतों के माध्यम से भगवान हनुमान की महिमा का गुणगान करते नजर आए।

पूजा-अर्चना की विधि सभी भक्तों की सहभागिता से संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान, जिन्हें भगवान भोलेनाथ का रुद्र अवतार माना जाता है, की जय-जयकार कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय के नारों के साथ विभिन्न भाषाओं और समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर उत्सव में भाग लिया, जिससे आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी देखने को मिला।

पूजा-अर्चना के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन में भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ हनुमान उत्सव मनाते हुए भगवान हनुमान की जय-जयकार की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!