नगांव मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा ने बटद्रवा थान को दिए 15 डस्टबिन

डिंपल शर्मा
नगांव, 3 अप्रैल 2026/असम.समाचार
महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली बटद्रवा थान परिसर की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नगांव मारवाड़ी सम्मेलन की महिला शाखा की ओर से 15 डस्टबिन प्रदान किए गए।
बटद्रवा थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा नरवा सत्र के सत्राधिकार अम्लान ज्योति देवगोस्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष गोबिन दास, महासचिव लाचित बरदलै और कोषाध्यक्ष बदन कलिता के हाथों यह डस्टबिन सौंपे गए।
चैत्र पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में नगांव मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की अध्यक्ष नीतु पोद्दार, उपाध्यक्ष रिंकू गिदड़ा, कोषाध्यक्ष संगीता दाशानी, संयुक्त सचिव कुसुम सेठिया, सुमन बोथरा, सरला चांडक, लीना कनोई, दीपा केजरीवाल, पिंकी कनोई, जया श्री बोथरा सहित पूर्वोत्तर प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय गाड़ोदिया के साथ अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बताया गया कि आने वाले दिनों में बटद्रवा थान से जुड़े भक्त वैष्णवों के हित में और भी विशेष पहल की जाएगी। वहीं बटद्रवा थान प्रबंधन समिति की ओर से नगांव मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की पदाधिकारियों और सदस्यों को गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।



