उत्तर गुवाहाटी में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की मासिक सभा संपन्न

विकास शर्मा,
गुवाहाटी, 27 मार्च 2026/असम.समाचार
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, असम प्रांत की उत्तर गुवाहाटी शाखा की मासिक सभा 25 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। सभा का शुभारंभ शाखा की अध्यक्ष श्रीमती इंदु पारीक ने दीप प्रज्वलन और प्रार्थना के साथ किया तथा उपस्थित सदस्याओं का स्वागत किया।
सभा में सचिव राखी गुप्ता ने पिछले कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और आने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान कई सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।
इनमें कीर्तन, प्राणिक हीलिंग पर कार्यशाला, गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग, जरूरतमंद और असहाय लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना तथा घरेलू हिंसा के खिलाफ कानून के माध्यम से घरों में काम करने वाली महिलाओं को संरक्षण दिलाने जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष गरीमा व्यास ने संगठन की आय-व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्याओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा कार्यकारिणी के विस्तार पर भी चर्चा की गई।
सभा में उपाध्यक्ष पूनम पारीक, बाल विकास संयोजिका उषा शर्मा, सुनीता खेमका, महिला सशक्तिकरण संयोजिका मंजू पारीक, पर्यावरण से माया पारीक और किरण शर्मा तथा रक्त और अंगदान से जुड़ी ममता जैन सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगीत के साथ सभा के समापन की घोषणा की गई।



