Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईपॉलिटिकल तड़कामुद्दा गरम हैराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

नगांव में ‘पोस्टर पॉलिटिक्स’: इस्तीफे के बाद उबल पड़ा गुस्सा

इस पूरे घटनाक्रम पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक डॉ दुर्लभ चामुवा ने भी निराशा जताई।

डिंपल शर्मा,

नगांव 18 मार्च 2026/असम.समाचार

चुनावी मौसम में सियासत का पारा वैसे ही हाई रहता है, लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही गरमा गया। प्रद्युत बोरदोलोई के कांग्रेस छोड़ते ही नगांव का जिला कांग्रेस कार्यालय बुधवार को गुस्से का केंद्र बन गया।

नाराज़ कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ जमकर नारेबाजी की, बल्कि अपने ही पूर्व सांसद के पोस्टरों को फाड़कर और जलाकर विरोध का अनोखा ‘ऑफबीट’ प्रदर्शन भी किया। माहौल कुछ ऐसा था मानो चुनावी जंग से पहले ही भावनाओं का विस्फोट हो गया हो।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों ने बोरदोलोई के फैसले को “धोखा” करार दिया। उनका कहना था कि चुनाव के ऐन वक्त पर इस तरह का कदम कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने वाला है।

इस पूरे घटनाक्रम पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक डॉ दुर्लभ चामुवा ने भी निराशा जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं, खासकर तब जब चुनाव सिर पर हो।

चुनावी माहौल में जहां नेता रणनीति बनाने में जुटे हैं, वहीं नगांव में कार्यकर्ता ‘पोस्टर पॉलिटिक्स’ के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं जो इस बार खबरों में भी है और चर्चा में भी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!