असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंतीसरी आंखथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक
नगांव मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा के “ पचरंगी फागणीयो ” में होली की मची धूम

डिंपल शर्मा,
नगांव 5 मार्च 2026/असम.समाचार
रंगो के त्यौंहार होली के पावन अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा द्वारा प्रेमधन कंस्ट्रक्शन एवं समाजसेवी सांवरमल खेतावत एंव अन्य के सहयोग से राजस्थान से आमंत्रित कलाकार अभिषेक मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक संध्या “पचरंगी फागणीयो” का भव्य आयोजन खंगेन महंत प्रेक्षागृह में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि स्वागत से हुआ। सम्मेलन के उपाध्यक्ष गोपाल पौद्दार ने सांवरमल खेतावत एवं प्रेमजी नाहटा का उपाध्यक्ष हुलास मल बोथरा द्वारा असमिया संस्कृति के प्रतीक फुलाम गामोछा से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव विजयराज किल्ला ने राजस्थानी भाषा में किया।
राजस्थान से आई कलाकार भारती जोशी ने पारंपरिक प्रस्तुति “रणत भवन से आईज्यों” से कार्यक्रम का आगाज़ किया। इसके पश्चात मुख्य कलाकार अभिषेक मिश्रा ने अपनी दमदार एवं मधुर आवाज में “चांद चढ़्यो गिगनार” प्रस्तुत कर समां बांध दिया। आगे “जो चाल चंदा”, “नीम की निमोड़ी”, “धरती धोरा री” जैसे लोकप्रिय राजस्थानी गीतों की प्रस्तुतियों ने पूरे प्रेक्षागृह को होली के रंगों में सराबोर कर दिया। उपस्थित दर्शक झूमने और थिरकने पर मजबूर हो गए।

कार्यक्रम के मध्य प्रांतीय मंडलीय उपाध्यक्ष संजय गाडोदिया द्वारा अभिषेक मिश्रा का, कुमकुम सोनी द्वारा भारती जोशी का तथा दिलीप शोभासरिया, पवन सेठिया, सारंग खाटुवाला, अरुण नागरका, मुकेश पोद्दार, बालकिशन अग्रवाल एवं दिलीप बोकोडिया द्वारा साजिंदों एवं नृत्यांगनाओं का असमिया संस्कृति के प्रतीक फुलाम गामोछा से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में नगांव समाज के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। होली के इस रंगारंग आयोजन ने नगांव में सांस्कृतिक एकता और उत्साह का सुंदर संदेश दिया।
मुकेश पोद्दार, सारंग खाटुवाला, अरुण नागरका, दिलीप शोभासरिया, पवन सेठीया, दिलीप बोकोडिया, तथा सम्मेलन के अन्य कार्यक्रताओं का सहयोग सराहनीय रहा। सम्मेलन उपाध्यक्ष गोपाल पौद्दार, हुलास मल बोथरा व जगदीश धुत ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम की जानकारी सम्मेलन सचिव विजयराज किल्ला ने दी है।



