Blogअंतरराष्ट्रीयअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईपॉलिटिकल तड़कामुद्दा गरम हैराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

ओवैसी की शिकायत पर सीएम हिमंत का पलटवार, बोले “गिरफ्तारी से नहीं डरता, बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ रहूंगा”

केशव पारीक,संवाददाता, डिब्रूगढ़, असम

डिब्रूगढ़,9 फ़रवरी 2026/असम.समाचार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कड़ा जवाब दिया है। एक कथित विवादित वीडियो को लेकर ओवैसी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें किसी भी तरह की गिरफ्तारी से कोई भय नहीं है।

डिब्रूगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि उन्हें किसी भी ऐसे वीडियो की जानकारी नहीं है, जिसका आरोप लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “अगर उन्होंने मेरे खिलाफ मामला दर्ज कराया है तो मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं जेल जाने के लिए भी तैयार हूं।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वे अपने रुख पर पूरी तरह कायम हैं। “मैं बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हूं और आगे भी रहूंगा। इस मुद्दे पर मैं किसी दबाव में आने वाला नहीं हूं,” उन्होंने दो टूक कहा।

गौरतलब है कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री के एक कथित वीडियो को लेकर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे बाद में हटा लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद असम की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है।

राजनीतिक हलकों में इस बयान को मुख्यमंत्री की आक्रामक और बेबाक राजनीतिक शैली के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं विपक्ष इसे मुद्दे को भटकाने की कोशिश बता रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!