मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भाजपा का राज्यव्यापी विरोध, धुबरी में भी प्रदर्शन
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश है, जो लगातार भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। ऐसे देश से कांग्रेस नेता गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के कथित संबंध गंभीर चिंता का विषय हैं।

धुबरी, 8 फ़रवरी /असम.समाचार
मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के खिलाफ की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पूरे असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा विरोध प्रदर्शन किए गए। इसी क्रम में धुबरी शहर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
धुबरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने “गौरव गोगोई गो बैक”, “पाकिस्तानी एजेंट गौरव गोगोई हाय-हाय” जैसे नारे लगाए। आरोप है कि गौरव गोगोई तथा उनकी पत्नी के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर पूरे असम सहित धुबरी जिले में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
भाजपा जिला कार्यालय से पांच मोड़ तक निकाले गए विरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने “गौरव गोगोई मुर्दाबाद”, “गौरव गोगोई को गिरफ्तार किया जाए” जैसे नारे लगाए। इसके साथ ही उन्होंने गौरव गोगोई की पत्नी के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश है, जो लगातार भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। ऐसे देश से कांग्रेस नेता गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के कथित संबंध गंभीर चिंता का विषय हैं।
कार्यकर्ताओं ने मांग की कि इस पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
रिपोर्ट-राजा शर्मा, संवाददाता



