असमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिक

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन असम प्रदेश अध्यक्ष शीतल सोमानी सर्वश्रेष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पुरस्कार से सम्मानित

शाखाओं की सामूहिक मेहनत और समर्पण के फलस्वरूप असम प्रदेश ने कुल 33 पुरस्कार अर्जित कर राष्ट्रीय मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की,

नेशनल डेस्क,

बालेश्वर (ओडिशा) 5 फ़रवरी 2026/असम.समाचार

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (अभामामस) असम प्रदेश ने ओडिशा के बालेश्वर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्र स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई। हरित जगन्नाथ परिसर में 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को आयोजित इस भव्य अधिवेशन में असम प्रदेश ने कुल 33 पुरस्कार जीतकर जीत का परचम लहराया।

राष्ट्रीय अधिवेशन में असम प्रदेश से कुल 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। असम प्रदेश की 50 शाखाओं द्वारा वर्षभर किए गए उत्कृष्ट कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष शीतल सोमानी को सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष, प्रदेश सचिव निशा काबरा को श्रेष्ठ प्रांतीय सचिव तथा प्रांतीय सह सचिव सुनीता अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय सह सचिव का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं प्रांतीय पर्यावरण प्रमुख रंजना जालान को श्रेष्ठ पर्यावरण प्रमुख के सम्मान से नवाजा गया।

पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए असम प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण प्रकल्प प्रदेश का विशेष पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा प्रकल्पों में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगांव, बोकाखात, मोरानहाट, देरगांव, नाहरकटिया, शिवसागर, जोरहाट, तेजपुर, गुवाहाटी, जोरहाट सृजन, डेमो, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, तिनसुकिया, सरूपथार, रोहा, पूर्वी डिब्रूगढ़ सहित अनेक शाखाओं को सम्मानित किया गया।

शाखाओं की सामूहिक मेहनत और समर्पण के फलस्वरूप असम प्रदेश ने कुल 33 पुरस्कार अर्जित कर राष्ट्रीय मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की। प्रदेश अध्यक्ष शीतल सोमानी के नेतृत्व में नागालैंड प्रदेश की स्थापना में सहयोग के लिए भी असम प्रदेश को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

नागालैंड की डिमापुर शाखा की अध्यक्ष नीता अग्रवाल ने अधिवेशन में भाग लेकर प्रदेश की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती दी। अधिवेशन के दौरान असम प्रदेश की महिलाओं ने असमिया संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए सांस्कृतिक रैली में भी सहभागिता की, जिसे सराहना मिली।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी के कुशल नेतृत्व एवं सफल आयोजन के लिए असम प्रदेश की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गईं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!