गुवाहाटी:नारी शक्ति सम्मान समारोह के तहत वीणा देवी छाबड़ा का सम्मान
समारोह में कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया, उपाध्यक्ष रेखा गोयल, रश्मि जैन, सलाहकार इंद्रा जिंदल, मंजू पाटनी, कार्यक्रम संयोजिका ज्योति शर्मा, संतोष धानुका, बिना चोरड़िया एवं अलका अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ,

ओपी शर्मा,गुवाहाटी
गुवाहाटी 4 फ़रवरी 2026/असम.समाचार
नारी शक्ति सम्मान समारोह की कड़ी में आज मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा, गुवाहाटी द्वारा दिगंबर समाज की ऊर्जावान कार्यकर्ता श्रीमती वीणा देवी छाबड़ा के निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिला शाखा की अध्यक्ष संतोष शर्मा ने श्रीमती छाबड़ा के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि ऐसी समर्पित महिलाओं का सम्मान करना संगठन के लिए गौरव की बात है और उन्होंने इस अवसर पर सम्मान का सुअवसर मिलने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान होली के पारंपरिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई, जिससे वातावरण उल्लासमय हो उठा।
समारोह में कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया, उपाध्यक्ष रेखा गोयल, रश्मि जैन, सलाहकार इंद्रा जिंदल, मंजू पाटनी, कार्यक्रम संयोजिका ज्योति शर्मा, संतोष धानुका, बिना चोरड़िया एवं अलका अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



