असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

श्याम रंग में रंगेगा नगांव: शहर का सबसे बड़ा श्याम कीर्तन 7–8 फरवरी को

राहुल भजनका ने बताया कि श्री श्याम परिवार की विशाल और सशक्त सदस्य श्रृंखला इसकी सबसे बड़ी शक्ति है, जो सेवा, समर्पण और संगठन भाव से निरंतर कार्य कर रही है। एक अनुकरणीय सेवा पहल के अंतर्गत उन्होंने बताया कि जो श्याम भक्त किसी कारणवश खाटू धाम जाने में असमर्थ हैं, वे श्री श्याम परिवार से संपर्क कर सकते हैं। ऐसे भक्तों का नाम एवं पता पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा तथा खाटू धाम तक आवागमन का संपूर्ण व्यय एवं वाहन व्यवस्था श्री श्याम परिवार द्वारा की जाएगी,

डिंपल शर्मा, संवाददाता, नगांव

नगांव, 4 फ़रवरी 2026/असम.समाचार

नगांव नगर में श्री श्याम परिवार के पावन तत्वावधान में छठवां वार्षिक श्री श्याम संकीर्तन एवं फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 7 एवं 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह दिव्य आयोजन सेठ मेघराज अग्रवाल स्मृति भवन, हैबरगांव (नगांव) में संपन्न होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 7 फरवरी को दोपहर 3:15 बजे से प्रभु इच्छा तक होगी, जबकि 8 फरवरी को संध्या 4:15 बजे से संकीर्तन एवं भजनामृत की अविरल धारा प्रवाहित होगी।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए श्री श्याम परिवार के भक्त राहुल भजनका ने बताया कि महोत्सव के दौरान भजनामृत संकीर्तन, संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भक्ति प्रस्तुतियां एवं नृत्य-नाटिका का भव्य आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि 7 फरवरी को सुंदरकांड परिवार, तिनसुकिया द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया जाएगा, वहीं कोलकाता की प्रसिद्ध तुलिका नृत्य-नाटिका ग्रुप भावपूर्ण नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति देगा।

राहुल भजनका ने आगे बताया कि 8 फरवरी को खाटू धाम से पधारे प्रख्यात भजन गायक अजहर अली बाबा श्री श्याम के चरणों में विशेष हाजरी लगाएंगे।

साथ ही इस दिन संध्या तोमर (फरीदाबाद) एवं शुभम ठकरान (गुरुग्राम) जैसे सुप्रसिद्ध भजन गायक भी अपनी सुमधुर भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बाबा के परम भक्त एवं पुजारी हरिश शर्मा (दिल्ली) के सान्निध्य में बाबा श्री श्याम के शीश का पावन आगमन इस आयोजन की विशेष शोभा रहेगा।

उल्लेखनीय है कि यह श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित छठवां वार्षिक संकीर्तन है। अब तक श्याम भक्तों के निवास स्थलों पर 137 कीर्तन सफलतापूर्वक संपन्न कराए जा चुके हैं, जबकि विभिन्न क्षेत्रों से 11 भव्य निशान यात्राओं का आयोजन भी किया गया है।

राहुल भजनका ने बताया कि श्री श्याम परिवार की विशाल और सशक्त सदस्य श्रृंखला इसकी सबसे बड़ी शक्ति है, जो सेवा, समर्पण और संगठन भाव से निरंतर कार्य कर रही है। एक अनुकरणीय सेवा पहल के अंतर्गत उन्होंने बताया कि जो श्याम भक्त किसी कारणवश खाटू धाम जाने में असमर्थ हैं, वे श्री श्याम परिवार से संपर्क कर सकते हैं। ऐसे भक्तों का नाम एवं पता पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा तथा खाटू धाम तक आवागमन का संपूर्ण व्यय एवं वाहन व्यवस्था श्री श्याम परिवार द्वारा की जाएगी।

आयोजक श्री श्याम परिवार, नगांव ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्याम भक्तों से इस दिव्य आयोजन में सहभागी बनकर बाबा श्री श्याम की कृपा प्राप्त करने की भावपूर्ण अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!