
नगांव 26 जनवरी 2026/असम.समाचार
मारवाड़ी सम्मेलन नगांव महिला शाखा द्वारा अपनी छठी सभा का आयोजन 25 जनवरी को नगांव स्थित शिबो रेस्टोरेंट में किया गया। इस अवसर पर सदस्यों के आपसी मेल-मिलाप एवं परिचय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक रोमांचक गेट-टुगेदर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
सभा अत्यंत सकारात्मक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक के दौरान शाखा के भावी प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की गई तथा महिला शाखा को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में सदस्यों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इसके साथ ही सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट एवं विविध व्यंजनों का आनंद लिया।
सभा को सफल बनाने में शाखा अध्यक्षा नितु पोद्दार, सचिव विनिता खाटुवाला, कोषाध्यक्ष संगीता दसाणी, उपाध्यक्ष शर्मिला महेश्वरी एवं रिंकु गीदड़ा, पी.आर.ओ. डिंपल शर्मा सहित सदस्य सुमन बोथरा, सरला चांडक, मंजु शर्मा, रीता काबरा, अनिता अग्रवाल, निशा गुप्ता, रीतु कुहाड़, जयश्री बोथरा, बेला खेतावत, स्मृति भड़ेच, रितिका मोर, संतोष शर्मा एवं शकुंतला पुरोहित का सराहनीय सहयोग रहा।
इस अवसर पर शाखा द्वारा नारी चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूटी क्लास की संयोजिका रितिका मोर का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया। स्कूटी क्लास की सफलता में रितिका मोर की अहम भूमिका रही, साथ ही अध्यक्षा नितु पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष संगीता दसाणी का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा।
अंत में शाखा अध्यक्षा नितु पोद्दार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभा के समापन की घोषणा की।



