असमथर्ड आईप्रशासनमुद्दा गरम हैलेटेस्ट खबरेंहादसा

चिरांग में हाई वोल्टेज का कहर: तीन की मौत, नवविवाहित युवक भी शामिल

भरत पासवान, चिरांग,संवाददाता

चिरांग 25 जनवरी 2026/असम.समाचार

निचले असम के चिरांग जिले के आमटेका अंथाइबाड़ी (खटंग बाजार) गांव में हाई वोल्टेज की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जब अचानक गांव में हाई वोल्टेज फैल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दायमलु नरजरी, विजय मुसहरी और माइकल बासुमतारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना को और भी हृदयविदारक बनाता है यह तथ्य कि मृतक माइकल बासुमतारी की एक दिन पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि जिस विवाह भवन में समारोह आयोजित हुआ था, वहां के साथ-साथ गांव के अन्य हिस्सों में भी अचानक हाई वोल्टेज फैल गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!