असमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईधर्म और आस्था

माघ बिहू पर असम में पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक

विकास शर्मा

गुवाहाटी 14 जनवरी 2026/असम.समाचार

असम में पारंपरिक माघ बिहू, जिसे भोगाली बिहू भी कहा जाता है, की परंपरागत शुरुआत आज सुबह मेजी जलाने के साथ हुई।

तड़के से ही लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धा और उत्साह के साथ बिहू पर्व का शुभारंभ किया। राज्य भर में उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने तरीकों से मकर संक्रांति एवं लोहड़ी का भी श्रद्धापूर्वक पालन किया। पर्व के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करते हुए सामूहिक रूप से खुशियाँ साझा की गईं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है, जिसे ध्यान में रखते हुए अनेक श्रद्धालुओं ने दान एवं सेवा कार्य किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!