असमथर्ड आईपॉलिटिकल तड़काराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

हैबरगांव मंडल भाजपा की द्वितीय कार्यकारिणी सभा संपन्न

डिंपल शर्मा

हैबरगांव, 12 जनवरी 2026/असम.समाचार

भारतीय जनता पार्टी, हैबरगांव मंडल की द्वितीय कार्यकारिणी सभा दिनांक 11 जनवरी 2026 को मंडल सभापति सुनील आलमपुरिया के सभापतित्व में उत्तर हैबरगांव स्थित वीणापाणि नाट्य मंदिर के सभाकक्ष में आयोजित की गई। सभा का शुभारंभ दलीय ध्वज फहराकर एवं भारत माता के पूजन के साथ हुआ।

सभा में नगांव विधायक रूपक शर्मा, जिला सभापति सुवर्ण सिंह, प्रदेश भाजपा सचिव अभिजीत नाथ, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा पंछी राजखोवा, विधानसभा प्रभारी प्रमोद लश्कर, पौरसभा के उपाध्यक्ष एवं विधानसभा तत्वधावक सिमांत बोरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पारंपरिक फूलम गमछा से अभिनंदन किया गया।

मंडल सभापति सुनील आलमपुरिया ने स्वागत भाषण में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए विकासोन्मुख कार्यों की जानकारी दी तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त करने पर बल दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजय का विश्वास व्यक्त किया।

इसके पश्चात मंडल साधारण संपादक श्यामल पाल ने शोक प्रस्ताव का पाठ किया तथा सभा में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया।

सभा में मंडल के सभी मोर्चा अध्यक्षों ने अपने-अपने प्रतिवेदन प्रस्तुत किए।

नगांव विधायक रूपक शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र एवं असम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में जमीनी कार्यकर्ताओं का विशेष महत्व है तथा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ बूथ स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यकारिणी सभा में मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष एवं सचिव, मंडल मोर्चा अध्यक्ष एवं साधारण सचिव, पौर आयुक्त सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा का संचालन मंडल साधारण संपादक उज्ज्वल लिगिरा ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!