असमथर्ड आईलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिकसाहित्यसाहित्य जगत
नगांव में अभिनव सामायिक फेस्टिवल का आयोजन,
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामायिक के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके भीतर आध्यात्मिक चेतना का संवर्धन करना रहा।

डिंपल शर्मा
नगांव 4 जनवरी 2026/असम.समाचार
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, नगांव द्वारा आयोजित “अभिनव सामायिक फेस्टिवल” का आयोजन आज तेरापंथ भवन, नगांव में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम 04 जनवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामायिक के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके भीतर आध्यात्मिक चेतना का संवर्धन करना रहा।
आयोजन के माध्यम से संयम, आत्मअनुशासन और मानसिक शांति के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
इस सामायिक फेस्टिवल का सफल संयोजन उपासिका श्रीमती सरला देवी गुजारनी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आयोजन को लेकर युवाओं एवं समाजजनों में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने इस आध्यात्मिक पहल की सराहना की।



