
निरंजन सरावगी
होजाई 26 दिसंबर/असम.समाचार
अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के 91वें स्थापना दिवस के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन होजाई एवं मारवाड़ी सम्मेलन होजाई महिला शाखा के संयुक्त सौजन्य से सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
स्थानीय लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रत्येक पुरुष एवं महिला को एक-एक कंबल तथा मिठाई का पैकेट प्रदान किया गया। ठंड के मौसम में इस सेवा कार्य से लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम में महेश चनानी, प्रमोद मोर, राजेश केजरीवाल, निरंजन सरावगी, प्रवीण सरावगी, दीपक चनानी, सीताराम दायमा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस मानवीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।



