
डिंपल शर्मा/संवाददाता
नगांव 19 दिसंबर 2025/असम.समाचार
शहर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी संदीप बैद (45) का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शहर सहित व्यापारिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से सामाजिक व व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे।

परिजनों के अनुसार, 18 दिसंबर 2025 को उनका स्वर्गवास हुआ। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से बैद परिवार को गहरा आघात पहुँचा है।
दिवंगत संदीप बैद का उठावना संस्कार शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को दोपहर 3 बजे श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ भवन, हैबरगांव, नगांव में संपन्न होगा। वहीं, शोक सभा (बैठक) रविवार, 21 दिसंबर 2025 को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक उनके निज निवास, मारवाड़ी पट्टी, नगांव में आयोजित की जाएगी।
संदीप बैद ,कमलसिंह बैद के सुपुत्र थे तथा मेसर्स जुहारमल जसकरण, परफेक्ट पैकेजिंग,जेजे ग्रोथोनीक्स, दिल्ली से जुड़े हुए थे। उनके सरल स्वभाव, मिलनसारिता और सहयोगी भावना को हमेशा याद किया जाएगा।
नगर के कई सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।



