असमएक्सक्लूसिव खबरेंहादसा

रात की चिंगारी बनी आफ़त: नगांव में मुर्गी फ़ार्म खाक, 1700 से अधिक चूज़ों की मौत

डिंपल शर्मा/संवाददाता

नगांव 18 दिसंबर 2025/असम.समाचार

नींद के सन्नाटे को चीरती लपटें,नगांव ज़िले के रुपहिहाट क्षेत्र के भाटियाखाली नंबर-1 में तड़के एक मुर्गी फ़ार्म अचानक आग का शिकार हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फ़ार्म में मौजूद 1,700 से अधिक मुर्गियां जिंदा जल गईं। इस हादसे में करीब 10 लाख की संपत्ति राख हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

स्थानीय निवासी अब्दुल मजीद के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे आग भड़की। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग को खबर दी गई।

स्थानीय लोगों की मदद से आमबगान फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज़ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 4:15 बजे आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक फ़ार्म में मौजूद चूज़ों को बचाया नहीं जा सका।

घटना की सूचना पाकर अंबागन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अचानक लगी इस आग ने न सिर्फ़ एक फ़ार्म को तबाह किया, बल्कि पशुपालन से जुड़े लोगों के लिए सुरक्षा इंतज़ामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!