असमलेटेस्ट खबरेंशिक्षासाहित्य जगत

शिवसागर जिला साहित्य सभा द्वारा 16 नवंबर को शुभकरण शर्मा स्मृति व्याख्यान

केशव पारीक

शिवसागर, 15 नवंबर 2025/असम.समाचार

शिवसागर जिला साहित्य सभा के सौजन्य से मूर्धन्य समाजसेवी, शिक्षाविद एवं अनुवादक स्वर्गीय शुभकरण शर्मा की स्मृति में आगामी 16 नवंबर, रविवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का विषय होगा“अनुवाद साहित्य की जरूरत”।

कार्यक्रम शिवसागर के ए. टी. रोड स्थित नगरपालिका कार्यालय के समीप जिला साहित्य सभा के नगर कार्यालय में दोपहर 12:30 बजे से आरंभ होगा। इस अवसर पर शिवसागर विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त सहयोगी अध्यापिका एवं असमिया विभाग की पूर्व प्रमुख डॉ. मायाश्री गोस्वामी मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगी।

कार्यक्रम का संचालन जिला साहित्य सभा के अध्यक्ष जोगेश किशोर फूकन करेंगे, जबकि उद्घाटन जिला साहित्य सभा के उपाध्यक्ष डॉ. जीवन कलिता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया जाएगा।

जिला साहित्य सभा के सचिव मनोज कुमार गोगोई तथा शुभकरण शर्मा स्मृति न्यास के संजय पारीक ने शिवसागर तथा आसपास के सभी साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने और इसे सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!