मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा व मारवाड़ी एकता मंच द्वारा फाटाशील शिशु विद्यापीठ में बाल दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता
बाल दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों को भी बच्चों के साथ यादगार पल बिताने का अवसर प्रदान कर गया,

ओपी शर्मा
गुवाहाटी 14 नवंबर 2025/असम.समाचार
बाल दिवस के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा गुवाहाटी एवं मारवाड़ी एकता मंच ने संयुक्त रूप से फाटाशील शिशु विद्यापीठ स्कूल में रंगारंग चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागी बच्चों को पेंसिल, कॉफी कलर, रबर, चॉकलेट सहित विभिन्न उपहार प्रदान किए गए।
स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल संतना दास का फुलाम गमछा से सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा और मारवाड़ी एकता मंच की अध्यक्ष सरोज मित्तल ने की। दोनों ने स्कूल प्रशासन एवं सभी अध्यापकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की संयोजिका सिया शर्मा, रेखा गोयल, राजश्री कुचेरिया, बिना चोरडिया और इंदिरा जिंदल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही शाखा उपाध्यक्ष ज्योति शर्मा, कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया, तथा एकता मंच से जानकी चांडक, अमीता अग्रवाल, कोमल गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, सुमित्रा काबरा, निर्मला जांगिड़, दीक्षा कुंडलिया, मीनू दूधेरिया और अलका अग्रवाल की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
बाल दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों को भी बच्चों के साथ यादगार पल बिताने का अवसर प्रदान कर गया।




