असमगुवाहाटीतीसरी आंखनार्थ-ईस्टमौसमराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

कोहरे से निपटने को नागरिक उड्डयन मंत्रालय में तैयारी बैठक

विकास शर्मा,

नई दिल्ली, 13 नवंबर 2025/असम.समाचार

 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय में आज नागरिक उड्डयन सचिव की अध्यक्षता में फॉग प्रिपेयर्डनेस मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें आगामी कोहरे के मौसम के दौरान सुरक्षित और निर्बाध हवाई संचालन सुनिश्चित करने की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में बीसीएएस के महानिदेशक, डीजीसीए के महानिदेशक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा डीजीसीए, एएआई, आईएमडी, बीसीएएस, सीआईएसएफ, एयरलाइंस और दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान सचिव (नागरिक उड्डयन) ने सभी संबंधित एजेंसियों की कार्ययोजनाओं और तैयारियों की समीक्षा की तथा निर्देश दिया कि कोहरे के मौसम में उड़ानों के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए आपसी समन्वय बनाए रखें।

उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की सुविधा और हवाई यातायात प्रबंधन को निर्बाध बनाए रखने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!