लायंस क्लब ऑफ़ नगांव ग्रेटर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
रक्तचाप और डायबिटीज परीक्षण में बड़ी संख्या में लोगों ने कराई जांच

डिंपल शर्मा
नगांव 13 नवंबर 2025/असम.समाचार
लायंस इंटरनेशनल जिला 322डी के “एक जिला एक एक्टिविटी” कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब ऑफ़ नगांव ग्रेटर ने अपोलो क्लिनिक और नगांव ग्रेटर लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 12 नवम्बर को स्थानीय कोर्ट परिसर के निकट “निःशुल्क रक्तचाप एवं डायबिटीज परीक्षण शिविर” का आयोजन किया। इस संबंध में जानकारी क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने दी।
डॉ. के. के. बोरा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में कुल 198 व्यक्तियों का डायबिटीज परीक्षण किया गया, जिनमें से 70 व्यक्ति डायबिटीज से ग्रस्त पाए गए। उन्हें डॉ. बोरा द्वारा निःशुल्क चिकित्सीय सलाह दी गई। इसी प्रकार, 155 व्यक्तियों का रक्तचाप परीक्षण किया गया, जिनमें से 65 व्यक्तियों में उच्च रक्तचाप पाया गया। उन्हें भी रोग नियंत्रण हेतु आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर की प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. कंचनबाला बोरा ने बताया कि हृदय रोग की रोकथाम के लिए लिपिड प्रोफाइल टेस्ट भी कराया गया, जिसमें 78 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया। शिविर के संचालन में डॉ. अभिजीत सुतिया और डॉ. पंकज बरुआ ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
कार्यक्रम के दौरान नगांव जिले के सीईओ मनोज सिकरिया ने विशेष रूप से उपस्थित होकर शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर क्लब की ओर से अध्यक्ष सुनील गोयनका, जिला गवर्नर ललित कोठारी, पूर्व जिला गवर्नर बी. के. मंगलुनिया तथा बी. एल. अग्रवाल ने उनका फुलाम गमोछा पहनाकर सम्मान किया।
शिविर को सफल बनाने में क्लब सचिव रमेश कुमार अग्रवाला, सुरेश भजनका, बिनय छावछरिया, सायरा बेगम, गीता सैकिया भराली, आनंद छाजेड़, कुसुम सेठिया, आकाश खदरिया, और सुनील जितानी सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।




