संजीवनी अस्पताल में आधुनिक जल फ़िल्टर मशीन का शुभारंभ
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमती ममता हरलालका, सचिव श्रीमती स्वेता सोमानी, कोषाध्यक्ष श्रीमती मीना मोर सहित क्लब की सभी सदस्याएँ भी उपस्थित थीं।

डिंपल शर्मा
गुवाहाटी 6 नवंबर 2025/असम.समाचार
संजीवनी अस्पताल परिसर में चेतना लेडीज़ क्लब द्वारा एक आधुनिक जल फ़िल्टर मशीन का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रूबेन चौधरी, डॉ. भुवन चौधरी, मुकेश अग्रवाला एवं डॉ. अमित अग्रवाला उपस्थित रहे।
यह मशीन रजत जाजोदिया द्वारा दान की गई है, जिसका उद्देश्य अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमती ममता हरलालका, सचिव श्रीमती स्वेता सोमानी, कोषाध्यक्ष श्रीमती मीना मोर सहित क्लब की सभी सदस्याएँ भी उपस्थित थीं।
अध्यक्ष श्रीमती हरलालका ने कहा कि अस्पताल ऐसा स्थान है जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। जल फ़िल्टर मशीन की स्थापना से मरीजों तथा अन्य लोगों को स्वच्छ जल की सुविधा सहजता से उपलब्ध हो सकेगी।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं उपस्थित सदस्याओं ने इस सामाजिक पहल की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।




